पुरुषों के बांझपन (Male Infertility) के कारण की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

पुरुषों के बांझपन (Male Infertility) के कारण की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

रोहित पाल   

आमतौर पर हर दंपति संतान सुख पाना चाहता है। हालांकि कभी-कभी यह मुमकिन नहीं हो पाता है तो लोग अक्सर इसके लिए महिलाओं को दोष देते हैं, लेकिन संतान का सुखपने के लिए महिला व पुरुष दोनों का स्वस्थ होना आवशयक है। अगर उन दोनों में कोई एक भी स्वस्थ नहीं होता है तो उन्हें संतान सुख नहीं मिल पाता है। इस समस्या को मेडिकल की भाषा में इनफर्टिलिटी कहा जाता है। यह समस्या पुरुष व महिला दोनों में से किसी को भी हो सकती है। पुरुष में होने वाले बांझपन को मेल इनफर्टिलिटी (Male Infertility) कहा जाता है। आज के समय यह समस्या चर्चा का विषय है। वर्तमान में बांझपन के मामलों में 40 फीसदी मामले पुरुष बांझपन के होते हैं।

पुरुष बांझपन क्या है?

असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने के बाद यदि कोई पुरुष महिला को गर्भवती नहीं कर पाता है तो ऐसी समस्या पुरुष बांझपन कहलाती है। यदि किसी पुरुष के पास पर्याप्त शुक्राणु संख्या, स्पर्म मोटिलिटी और मोरफोलोजी नहीं है तो उसे पुरुष बांझपन का शिकार माना जाता है।

पुरुष बांझपन के कारण:

  • पुरुष का सीमेन जो संभोग के चरम अवस्था पर लिंग से निकलता है। इसी सीमेन में पुरुष का स्पर्म होता है। जब पुरुष के स्पर्म की संख्या कम होती है तो वह महिला के अंडे से नहीं मिल पाता है इस कारण पुरुष महिला को प्रेगनेंट करने में असमर्थ हो जाता है।
  • यदि पुरुष के स्पर्म का आकार आसामान्य होता है तब भी वह महिला को प्रेगनेंट करने में असमर्थ हो जाता है।
  • वेरिकोसिल नाम की बीमारी से पुरुषों की नसों में सूजन आ जाती है जिससे पुरुषों के अंडकोश सूख जाते हैं जिससे वे बांझपन के शिकार हो जाते हैं। यह समस्या होने पर स्पर्म कमजोर हो जाते हैं।
  • कभी-कभी गुप्तांग में इन्फेक्शन की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। क्योंकि कुछ इन्फेक्शन ऐसे होते हैं जिनकी वजह से स्पर्म कमजोर हो जाते हैं।
  • यदि किसी पुरुष को ट्यूमर की समस्या हो तो हार्मोन का उत्पादन करने वाली ग्रंथियां जैसे पिट्यूटरी ग्लैंड और उसके प्रजनन अंग इससे सीधे प्रभावित होते हैं। इसके कारण पुरुष बांझ हो जाता है।
  • पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी एवं अन्य हार्मोन संबंधी दिक्कतों के कारण भी उन्हें बांझपन की समस्या हो सकती है।
  • अधिक रेडिएशन और एक्सरे के प्रभाव से भी पुरुषों में स्पर्म बनना कम हो जाता है जिससे वे महिला को गर्भवती करने में असमर्थ हो जाते हैं।
  • अधिक एल्कोहल के सेवन, धूम्रपान, शरीर का वजन बढ़ना एवं ड्रग्स के सेवन से भी पुरुषों को बांझपन हो सकता है।

लक्षण:

  • वीर्य (सीमेन) में शुक्राणुओं को संख्या 15 लाख से कम होना या स्खलन के दौरान कुल शुक्राणुओं की संख्या 39 लाख से कम होना पुरुषों में बांझपन का संकेत है।
  • स्पर्म के बाहर निकलने में समस्या होना भी पुरूष बांझन के मुख लक्षणों में से एक है।
  • यौनिक क्रिया की इच्छा का कम होना।
  • अंडकोष में दर्द या सूजन होना।
  • चेहरे और शरीर पर बालों का कम होना।

पुरुष बांझपन का उपचार:

1- सबसे पहले डॉक्टर पुरुष का शारीरिक परीक्षण करते हैं और कुछ टेस्ट के जरिए पुरुषों में बांझपन की समस्या का निदान करते हैं।

ब्लड टेस्ट-

टेस्टोस्टीरोन के स्तर और अन्य हार्मोन की जांच करने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।

सीमेन की जांच-

सीमेन का सैंपल लिया जाता है और इसकी सांद्रता, रंग एवं गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता है।

अल्ट्रासाउंड-

अल्ट्रासाउंड के जरिए अंदरूनी समस्याओं और खराब स्खलन के बारे में पता लगाया जाता है।

क्लैमिडिया टेस्ट-

पुरुषों में क्लैमिडिया के कारण भी बांझपन की समस्या होती है। इसलिए यह टेस्ट करके इस बीमारी का निदान किया जाता है।

2- पहले पुरुषों में बांझपन के कारणों का पता लगाया जाता है इसके बाद उसका इलाज किया जाता है।

  • अधिक स्पर्म के उत्पादन के लिए पुरुषों को दवाएं दी जाती हैं।
  • इंफेक्शन को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक्स दवाओं का सहारा लिया जाता है।
  • सेक्स उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।    
  • हार्मोन असंतुलन को दूर करने के लिए हार्मोन चढ़ाया जाता है।
  • इसके आलावा भी कई इलाज किये जाते हैं। स्पर्म के कम होने पर कृत्रिम तरीके से वीर्यरोपण किया जाता है।
  • पुरुषों में बांझपन को दूर करने के लिए विट्रो फर्टिलाइजेशन (VF) भी एक तरीका है। इस प्रक्रिया में पुरुषों के स्पर्म और महिलाओं के अंडे को एक प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है उसके बाद निषेचित अंडे को महिला के गर्भाशय में रखा जाता है।

पुरुष बांझपन से बचाव:

  • अधिक शराब व धूम्रपान से बचें।
  • तनाव से दूर रहें।
  • वजन का ख्याल रखें।
  • हानिकारक व विषैले ड्रग्स का सेवन न करें।
  • जहां तक संभव हो रेडिएशन से दूर रहें।

पुरुष बांझपन को दूर करने के लिए खान पान:

अक्सर देखा गया है कि हर बीमारी का कारण खान-पान व रहन-सहन होता है और हर बीमारी का इलाज भी खान-पान व रहन-सहन होता है। ऐसे में अगर बीमारी से निजात पाना है तो खान-पान में सुधार करना जरूरी है। जो पुरुष बांझपन का शिकार हों उन्हें सी फूड, अनार का रस, कद्दू का रस आ का सेवन करना चाहिए। ये उनमें शक्ति देंगे जिससे पुरुष के बांझपन की समस्या दूर रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

सेक्‍स लाइफ बर्बाद होने से पहले संभल जाएं

जानें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन(स्तंभन दोष)  के कारण, ये हैं बचाव के उपाय

यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है ये दाल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।